मां
माँ सिर्फ़ एक शब्द नहीं,
पूरी दुनिया का एहसास होती है।
थक जाए जब ये ज़िंदगी,
माँ ही सबसे ख़ास होती है।
मेरी हर छोटी खुशी में,
उनकी दुआ छुपी होती है,
मैं गिर भी जाऊँ राहों में,
तो माँ ही मेरी हिम्मत होती है।
खुद भूखी रहकर भी जिसने,
मुझे हर खुशी खिलाई है,
उस माँ के प्यार के आगे,
हर दौलत छोटी दिखाई है।
माँ, तुम हो तो घर में
सुकून और रोशनी रहती है,
वरना ये दुनिया तो बस
भीड़ सी लगती है।
Happy Mother’s Day ❤️




Comments